Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Tuesday, April 28, 2020

हां मैं हिन्दू हूं और तू मुसलमान

हां मैं हिन्दू हूं और तू मुसलमान
लेकिन सबसे पहले हम है एक इंसान

किसी हिन्दू ने हिन्दू को काटा
तो किसी को फर्क नहीं पड़ता
मुसलमान ने मुसलमान को काटा
तो भी किसीको फर्क नहीं पड़ता

किसी हिन्दू ने मुसलमान को मारा
तो इस्लाम खतरे में आता है 
और मुसलमान ने हिन्दू को मारा 
तो हिन्दू खतरे में पड़ जाता है

हिन्दू मुसलमान को शक से देखेगा
और कहेगा गद्दार है साला
मुसलमान हिन्दू को शक से देखेगा 
और कहेगा काफिर है साला 

हिन्दू है तो सनातन धर्म हमारा
जिसने मानवता की बलि चढ़ा दी है
मुसलमान है तो मजहब हमारा
जिसने इंसानियत की कुर्बानी दी है

मुसलमान ने हिन्दू को परेशान किया तो
क्या हिन्दू खतरे में पड़ गए ?
हिन्दू ने मुसलमान को परेशान किया तो 
क्या खून के दाग अच्छे हो गए ? 

हां मैं हिन्दू हूं और तू मुसलमान लेकिन 
क्या पहले इंसान होना तेरी जिम्मेदारी नहीं है ?